नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी 6 दिसंबर को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर लखनऊ में भीड़ जुटाने के लिए थीम सांग का भी सहारा ले रही है। वीडियो के माध्यम से हर जिले से कार्यकर्ताओं को श्रद्धासुमन कार्यक्रम में लखनऊ पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों की तरह बसपा भी रचनात्मक पोस्टर और वीडियो बनवा रही है। वहीं, मायावती भी चुनावी हुंकार भरेंगी। लखनऊ स्थित डॉक्टर अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर प्रस्तावित कार्यक्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगी। लगभग एक साल बाद बसपा सुप्रीमो कार्यकर्ताओं को खुले मंच से संबोधित करेंगी। विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास करेंगी। वहीं सवा दो मिनट के वीडियो के जरिए ब...