भीड़ के सामने सड़क पर प्रेमिका को चाकू गोदता रहा प्रेमी, पटना में दहला देने वाली वारदात का वीडियो वायरल
पटना, सितम्बर 30 -- पटना में अब अपनी ही प्रेमिका को बीच सड़क पर चाकू से ताबड़तोड़ गोद डालने का खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जिसने भी देखा वो दहल उठा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि भरी भीड़ के बीच इस दिल दहला देने वाली वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया लेकिन भीड़ में शामिल कोई भी शख्स इस लड़की को बचाने के लिए आगे नहीं आया। सभी लोग तमाशबीन बने रहे। जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें नजर आ रहा है कि एक युवक युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर रहा है। वहां कई लोग मौजूद हैं लेकिन कोई भी युवती को बचाने नहीं जाता है। अचानक वहां मौजूद इस हमले को देखकर इधर-उधर दौड़ने भागने लगते हैं। वीडियो में युवक की हैवानियत साफ तौर से नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि हमले के बाद महिला खून से लथपथ हो गई थी। यह भी पढ़ें- पटना में लड़की पर टूट पड़े हवसी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.