मथुरा, फरवरी 27 -- वृंदावन के प्रमुख मंदिर क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते सुरक्षा की दृष्टि से बिजली आपूर्ति को बंद कराया गया। देर शाम को सप्लाई को नॉर्मल कराया गया। सभी मंदिरों में रंगभरनी एकादशी उत्सव शुक्रवार को मनाया गया। उत्सव में भाग लेने एवं दर्शनों को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गलियों में बिजली बॉक्स-पैनल लगे हुए हैं। इनसे सटकर भी श्रद्धालु बढ़ रहे थे। बिजली के बॉक्स और पैनलों से कोई हादसा न हो जाए, इसलिए ड्यूटी पर तैनात इंजीनियरों ने सप्लाई को कटवा दिया। केसी घाट, चीरघाट, राधावल्लभ मंदिर जाने वाले मार्ग पर, ट्रांसफॉर्मर स्नेह विहार जी मंदिर, विद्यापीठ चौराहा, जुगल घाट, कालीदह तिराहे, जयपुरिया भवन आदि क्षेत्रों की सप्लाई बंद करा दी गई। बिजली विभाग का कहना था कि इन गालियों में करंट आने की सूचना यदि मिलती है तो वहां स...