भागलपुर, जून 29 -- सुल्तानगंज। पटना-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार महाजन टोला निवासी श्रेया चौधरी नहीं चढ़ पाए। उन्होंने शिकायत दर्ज कराते बताया कि एसी बोगी में काफी भीड़ रहने के कारण रिजर्वेशन के बावजूद नहीं चढ़ पाए। बिना टिकट के यात्री काफी संख्या में बोगी में चढ़ने के कारण अप्रत्याशित भीड़ बोगी के सामने हो गई। जिसके कारण ट्रेन खुल गई और नही चढ़ पाए। सुरक्षा को लेकर कोई कर्मी भी तैनात नहीं था। यात्रा नहीं कर पाने के कारण काफी नुकसान की बात कही है। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि शिकायत की शिकायत को उच्च अधिकारी को भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- छुट्टियां खत्म, ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...