बदायूं, जून 16 -- दंपति के बच्चे से चांदी का कंगन निकालकर बुर्का पहने महिला फरार हो गई। जब तक दंपति शोर मचाता, तब तक महिला वहां से भाग चुकी थी। इसके बाद बस आने पर दंपति बिल्सी के लिए रवाना हो गया। फिलहाल बच्चे का कंगन निकालने की घटना को लेकर लोगों में चर्चा तेज हो गई है। बदायूं। मामला सिविल लाइंस और सदर कोतवाली क्षेत्र की सीमा के बीच स्थित महिला अस्पताल के आगे चौराहे का है। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव निवासी सुदेश अपनी पत्नी लक्ष्मी और दो बच्चों के साथ बिल्सी जाने के लिए वाहन से बदायूं आए थे। जैसे ही परिवार चौराहे पर पहुंचा और वाहन से नीचे उतरा, तभी वहां मौजूद एक बुर्का पहने महिला उनके बच्चे के पास पहुंच गई। आरोप है कि महिला ने बच्चे के हाथ से चांदी का कंगन निकाल लिया। जब तक दंपति कुछ समझ पाता, तब तक महिला वहां से निकल चुकी थी। घट...