मधुबनी, अप्रैल 12 -- रविंद्र झा मधेपुर। मधेपुर थाने के भीठ-भगवानपुर रहिका टोल निवासी अजय मुखिया की पत्नी आरती कुमारी(20) की आठ अप्रैल को हुई संदिग्ध मौत मामले में थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह प्राथमिकी मृतका आरती के पिता सुपौल जिले के मरीचा वार्ड 12 निवासी मनोज मुखिया ने मधेपुर थाना में दर्ज कराई है। जिसमें मृत नवविवाहिता आरती कुमारी के पति अजय कुमार मुखिया सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों को नामजद किया गया है। एफआईआर में दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर मृतका को प्रताड़ित करने तथा गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, सुपौल जिले के सुपौल थाना के मरीचा गांव निवासी मनोज मुखिया की पुत्री आरती कुमारी की शादी 30 अप्रैल 2025 को मधेपुर थाने के भीठ-भगवानपुर रहिका टोल निवासी अजय कुमार मुखिया के साथ हुई थी। शादी के...