मधुबनी, अप्रैल 8 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर थाने के भीठ-भगवानपुर के रहिका-नवटोलिया में संदिग्ध अवस्था में 20 वर्षीय एक नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतका भीठ-भगवानपुर नवटोलिया वार्ड तीन के अजय कुमार मुखिया की पत्नी आरती कुमारी बतायी गई हैं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात बीमार अवस्था में परिजन उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच ले गए। जहां बुधवार अहले सुबह आरती की मौत हो गई। डीएमसीएच में बेंता थाने की पुलिस के समक्ष मृतका के पति अजय कुमार मुखिया ने फ़र्दबयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी पत्नी कमला बलान नदी में कपड़ा धोने मंगलवार शाम गई थी। जहां उन्हें प्यास लगी और वो पानी पी ली। जिसके बाद आरती बीमार पड़ गई। पहले उसका इलाज दरभंगा जिला के बेनीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में चला। जहां से डीएमसीएच रेफर किया गया। फिर पोस्टमार्टम के बाद शव गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.