वाराणसी, जून 28 -- वाराणसी। भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने शनिवार को रामनगर के भीटी ग्रामसभा में अशोक चौबे के मकान से अर्जुन यादव के मकान तक त्वरित आर्थिक विकास योजना के 3.95 लाख रुपये से 44.50 मीटर इंटरलॉकिंग निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास किया। प्रदीप ने कहा कि ऐसे जनहितकारी कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, अखिलेंद्र सिंह सनी, डॉ. अनुपम गुप्ता ,जितेंद्र पांडेय, राजकुमार सिंह रहे। यह भी पढ़ें- अरे! यह कैसा मंडल मुख्यालय है जहां एक मैदान तक नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...