अंबेडकर नगर, मार्च 17 -- भीटी, (अम्बेडकरनगर) संवाददाता। क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है कि भीटी बाजार में बिसुही नदी पर नए पुल के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। यह पुल गोसाईगंज-भीटी-महरुआ-दोस्तपुर मुख्य मार्ग के किमी-13 पर बनाया जा रहा है, जो क्षेत्रीय यातायात और व्यापार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है। वर्तमान में यहां बनी संकरी पुलिया के कारण अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती और भारी वाहनों की आवाजाही में काफी दिक्कत होती है। मंगलवार को एमएलसी हरिओम पांडे ने भूमि पूजन कर इस बहुप्रतीक्षित परियोजना की शुरुआत की। इस अवसर पर विधायक धर्मराज निषाद और मुख्य विकास अधिकारी आनंद शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नाबार्ड योजना के तहत बनने वाले इस पुल के लिए शासन ने लगभग 15.68 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं, जिनमें से 7.84 करोड...