अंबेडकर नगर, मई 31 -- भीटी। स्थानीय तहसील में मुकदमे की पैरवी करने आए व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। महरुआ थाना क्षेत्र के सेमरी जमालपुर निवासी राम जियावन यादव पुत्र विश्वनाथ भीटी तहसील में मुकदमे की पैरवी के लिए आए थे। उन्होंने तहसील परिसर में बाइक खड़ी कर दी थी। जब वह न्यायालय से बाहर आए तो बाइक चोरी जा चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...