प्रयागराज, मार्च 14 -- एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के असदुल्लापुर भीटी गांव में गोली चलाकर सनसनी फैलाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य चार आरोपियों की तलाश में जुटी है। इधर, सोशल मीडिया पर गोली चलाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। असदुल्लापुर भीटी गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश में फुजैल की पत्नी 45 वर्षीय खुशमुदा और भतीजा 15 वर्षीय शोएब को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। पैर व कंधे में गोली लगने से दोनों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। फुजैल की तहरीर पर पुलिस ने इमरान उर्फ काले, रहमान समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को देवघाट रेलवे डॉट पुल के पास असदुल्लापुर भीटी निवासी रहमान को गिरफ्तार किया। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.