दरभंगा, मार्च 25 -- दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भीगो में मंगलवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में घायल एक पक्ष के दो लोगों को इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया गया। घायल नगर थाना क्षेत्र के मुफ्ती मोहल्ला निवासी मो. नासिर के पुत्र मो. हामिद हक(39) और राजकुमारगंज निवासी लाल मोहम्मद के पुत्र आफताब आलम (45) बताए जाते हैं। इनमें से मो. हामिद के नाक पर गहरी चोट आई है। मो. हामिद ने दावा किया कि भीगो में उनकी जमीन है। वहां काफी समय से दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि विरोधी पक्ष के लोग जमीन पर जबरन पिलर गाड़ने की तैयारी कर रहे थे। उनका आरोप है कि वहां पहुंचकर जब उनका विरोध किया तो उन लोगों ने उनकी और उनके रिश्तेदार की जमकर पिटाई की। बहरहाल पुलिस ...