गिरडीह, मई 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक की। जिसमें जिले में भीख मांगकर जीवनयापन करनेवाले बच्चों, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों के संरक्षण, पुनर्वास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा की। कहा कि भीख मांगना केवल सामाजिक समस्या ही नहीं, बल्कि मानव गरिमा से जुड़ा गंभीर विषय है। समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों को सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान चलाकर ऐसे व्यक्तियों की पहचान एवं पुनर्वास सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में एसपी डॉ बिमल कुमार, एसी बिजय सिंह बिरुआ, एसडीएम खोरीमहुआ अनिमेष रंजन, सीएस डॉ बच्चा प्रसाद सिंह, समाज कल्याण पदाधिकारी अनिता कुजूर, जनसंपर्क पदाधिकारी ...