लखीमपुरखीरी, मई 1 -- कस्बा के लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग के सीतापुर ब्रंच नहर पुल संकरा होने चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। हिन्दुस्तान में खबर छपने के बाद पीडब्ल्यूडी द्वारा नहर की टूटीं पड़ी रेलिंग की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। कस्बा भीखमपुर नहर पर आए दिन संकरे पुल के चलते वाहनो की टक्कर से पुल की रेलिंग तोड़कर ट्रेक लटकते देखें जाते थे। वाहनों की टक्कर से जगह जगह से रेलिंग टूट गई थी। पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई नहर पुल रेलिंग मरम्मत का कार्य करा रहे हैं। नहर पुल की रेलिंग बनने से राहगीरों राहत मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...