भागलपुर, अक्टूबर 2 -- भागलपुर। भीखनपुर में निमार्णाधीन मकान में सीलिंग का काम कर रहे मजदूर की गिरने से मौत हो गई। मृतक बाली तांती बांका जिले के रजौन का रहने वाला था। उसकी पत्नी अंजनी कुमारी ने घटना को लेकर मायागंज में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। उसने बताया है कि बुधवार को घटना हुई थी। देर रात मायागंज में उनके पति की इलाज के दौरान मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...