मुरादाबाद, दिसम्बर 1 -- मुरादाबाद। कुंदरकी विधान सभा क्षेत्र के भीकनपुर गांव को बाढ़ से बचाव की नई योजना बनाई गई है। लोक निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। अब नदी की धारा से पुल और सड़क की सुरक्षा के प्रबंध किए जांएगे। विभाग विशेषज्ञों की राय के आधार पर क्षेत्र में बाढ़ बचाव का प्रबंध करेगा। इस कार्य में 2459.73 लाख खर्च होंगे। भीकनपुर गांव के नजदीक पुल के एप्रोच कटने की वजह से क्षेत्र के 10 से अधिक गांव नदी की धारा से घिर गए थे। यहां रामगंगा नदी का पानी कई साल से खेती भी प्रभावित कर रहा है। बाढ़ के दिनों में क्षेत्र के लोगों का जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क कट गया था। सूत्रों का कहना है कि अब शासन ने इस समस्या के स्थाई समाधान के निर्देश दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने इस समस्या के स्थाई निदान के लिए आईआईटी र...