झांसी, अप्रैल 22 -- झांसी। उल्दन थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। गांव सिजारा स्टेट पर तेज रफ्तार सवारियों से भरी टैक्सी व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टैक्सी सड़क किनारे खाई में पलट गई। जिसमें सवार लोग फंसकर चोटिल हो गए। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पृथ्वीपुर (मप्र) के गांव खिस्टौन निवासी अखिलेश कुशवाहा (25) बेटा किशोरी कुशवाहा बुधवार को रिश्तेदारी में निमंत्रण में शामिल होने टहरौली जा रहा था। जैसे ही वह बाइक लेकर सिजारा स्टेट के पास पहुंचा। तभी विपरीत दिशा से बिना नंबर की टैक्सी सवारियां भरकर बिजना से उल्दन जा रही थी। यह भी पढ़ें- बाइकों की भिड़ंत में किशोरों समेत चार नाजुक टैक्सी के ऊपर गेहूं के बोरे लदे थे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत ह...