बदायूं, जून 30 -- बिल्सी। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान द्वारा क्षेत्र के ग्राम भिलौलिया में आयोजित ग्रीष्मकालीन 'बोधि-पथ' साप्ताहिक कार्यशाला का समापन हो गया। कार्यशाला का विषय सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण में बौद्ध दृष्टिकोण रहा। समापन समारोह में संस्थान, लखनऊ के निदेशक राकेश सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख केसी शाक्य ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, बौद्ध साहित्य एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का धम्म मानवता, करुणा, नैतिकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं युवाओं और विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना तथा नैतिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के संयोजक जयप्रकाश शाक्य ने अतिथियों, प्रतिभागियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त कि...