बहराइच, जून 13 -- फखरपुर । थाने के भिलौराबासु गांव में चोरों ने शुक्रवार में देर रात में तीन घरों में घुसकर चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार सुबह पीड़ितों की नींद टुटी तो होश उड़ गए। भिलौरा बासु गांव निवासी दिलीप पुत्र रमेश कुमार, सांवली पुत्र रामसमुझ व कौशल्या पत्नी बच्चा लाल के घर से अलग-अलग घरो में चोर देर रात घर के अंदर घुस गए। चोरों ने कमरों में रखी अलमारियों व बक्सों के ताले तोड़कर उनमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी तथा कीमती बर्तन चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह जब पीड़ितों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। यह भी पढ़ें- तीन घरों से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी चोरी की जानकारी होने पर तीनो परिवारो के होश उड़ गए। पीड़ित परिवारों के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते...