सिद्धार्थ, मार्च 27 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नवरात्र पर्व पर बुधवार की रात भिरंडा समय माता मंदिर परिसर में भगवती जागरण का आयोजन श्रद्धा व उल्लासपूर्वक किया गया। मां के भजनों व गीतों पर पूरी रात श्रद्धालु डूबते उतराते रहे। भजन गायिका अर्पणा मिश्रा ने मैं परदेशी हूं, भिरंडा माता के दरबार पहली बार आई हूं... भजन प्रस्तुत किया। यह भजन प्रस्तुत होते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल में बैठे श्रोता मां के जयकारे लगान लगे। इससे मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।जागरण से पूर्व मां का भव्य दरबार सजाकर ज्योति प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। गायक श्रवण सुल्तानपुरी शिव मिश्र ने दुनिया चले न श्रीराम के बिना, राम जी चले न हनुमान के बिना... मां के सुंदर भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अयोध्या से...