बलरामपुर, फरवरी 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। ग्रामीण प्रीमियम लीग चौधरीडीह के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट में के फाइनल मैच व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। फाइनल मैच आरएस क्रिकेट एकाडमी व भिनोहनी के बीच खेला गया, जिसमें आरएस क्रिकेड एकाडमी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत दर्ज कर ली। मैच का शुभारंभ पूर्व सांसद दद्दन मिश्र प्रतिनिधि पंकज मिश्र ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। साथ ही उन्होंने विजयी टीम को ट्राफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। क्रिकेट मैच के समापन समारोह में आए लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद प्रतिनिधि पंकज मिश्र ने कहा कि खेल न केवल युवाओं की प्रतिभा को निखारते हैं ब्लकि अनुशासन, टीम भावना और उनके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्सावर्धन किया। कहा कि खेल को ...