बगहा, अप्रैल 18 -- भितहां, एक प्रतिनिधि। शनिवार को बाल परियोजना कार्यालय में पोषण पखवाड़ा के तहत पोषण दिवस मनाया गया। जिसमें सेविकाओं द्वारा रंगोली बनाकर कार्यक्रम को चार चांद लगाया गया था। वहीं बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ मनोज कुमार पंडीत के द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाडा मनाया जा रहा है। जिसमें आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से पोषण कि जानकारी दी जा रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से प्रभात फेरी सहीत अन्य कार्यक्रम करायें जा रहे ताकि लोगों को पोषण से सम्बंधित सभी जानकारी मिल सके। वहीं कार्यक्रम मे प्रभारी सीडीपीओ द्वारा गर्भवती माता का गोदभराई कार्यक्रम किया गया तथा 6 माह के बच्चे का अन्नप्राशन भी करवाया गया।वहीं यह भी पढ़ें- पोषण पखवाड़ा के तहत बड़कियारी आंगनबाड़ी केंद...