बगहा, जुलाई 15 -- भितहा, एक प्रतिनिधि। राजकीय डिग्री महाविद्यालय का फीता काट कर वाल्मीकि नगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने बुधवार को शुभारंभ किया। उन्होंने उदधाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने प्रत्येक प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय खोल कर हर युवाओं के लिए सपनों की नई उड़ान दी है। अब सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे और बच्चियां उच्च शिक्षा हासिल कर अपने उज्जवल भविष्य और सुनहरे पल की सपने को साकार कर सकते हैं। विधायक ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश के डिग्री महाविद्यालय विहीन प्रखंडों में 211 नये डिग्री महाविद्यालयों में बच्चों की पठन पाठन का शुभारंभ आज की है। यह भी पढ़ें- बेगूसराय के बछबाड़ा में राजकीय डिग्री कॉलेज का विधायक ने किया उद्घाटन डिग्री महाविद्यालय भितहा में योग्य शिक्षकों के द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शिक्...