मेरठ, मई 20 -- कुलंजन रजवाहा पटरी पर मदारपुरा कट के निकट बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब दो कारों की भिड़ंत हो गई। एक कार अनियंत्रित होकर रजवाहे में जा पलटी। हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए पलटी कार में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत कर निकाला। साथ ही उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिलाओं की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उधर, दूसरी कार सवार युवक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। कुलंजन निवासी अब्दुल्ला पुत्र इलियास अपनी कार में मां रुकसाना व शब्बो पत्नी शफीक के साथ किसी काम से सरधना आ रहा था। जैसे ही कार रजवाहे की पटरी पर मदारपुरा कट के पास पहुंची, तभी मदारपुरा की तरफ से तेज गति से आ रही दूसरी कार ने अब्दुल्ला की कार में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भिड...