रामपुर, मार्च 14 -- ढकिया चौकी क्षेत्र के खंजीपुरा गांव के पास शुक्रवार दोपहर दो डंपरों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और वे धू-धू कर जलने लगे। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। टांडा के सिकंदराबाद निवासी साजिद और पटवाई के मदारपुर निवासी तालिब सहसवान से माल उतारकर लौट रहे थे। इसी दौरान कासगंज के वहेडिया निवासी रघुवेंद्र बाजपुर से बजरी लादकर सामने से आ रहा था। खंजीपुरा गांव के पास दोनों डंपरों की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर होते ही डंपरों के इंजन में आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग ने पूरे वाहनों को चपेट में ले लिया।आग की लपटें देख आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर साहस दिखाया और दोनों डंपरों में फंसे तीनों घायलों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.