सीतामढ़ी, अप्रैल 26 -- सुरसंड। क्षेत्र के भिट्ठामोड़ बाजार के विभिन्न दुकानों में काम कर रहे पांच बाल श्रमिकों को जिला से आयी टीम ने भिट्ठा पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को मुक्त कराया। जिसमें भिट्ठामोड़ मुख्य चौक स्थित राम जानकी किराना स्टोर्स, लाभ किराना स्टोर्स, स्मार्ट टेलर्स व खैनी दुकान से मुक्त कराया गया। उक्त सभी बाल मजदूरों को जिला से आयी टीम अपने साथ ले गयी है। बताया गया कि सभी बाल श्रमिकों को तत्काल डुमरा सिमरा स्थित बाल सुधार गृह में रखा जायेगा। छापेमारी दल में पुलिस केंद्र सीतामढ़ी के एएचटीयू एसआई सुनील सिंह, एसएपीओ मुकुंद चौधरी, अदिती सीतामढ़ी से सुबेश राम, एपीओ शिवशंकर ठाकुर व भिट्ठा थाना के एएसआई नवीन साह शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...