महाराजगंज, जून 17 -- महराजगंज, नवीन विषेन। भिटौली थाना क्षेत्र में पिता की डांट से नाराज होकर नहर में छलांग लगाने वाली 14 वर्षीय किशोरी का शव करीब 24 घंटे बाद बुधवार को कप्तानगंज के सुम्बाखोर के पास उतराता मिला। मंगलवार को किशोरी के नहर में कूदने के बाद से ही पुलिस व एसडीआरएफ टीम किशोरी की तलाश में जुटी थी। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे किशोर का शव 24 घंटे बाद बरामदघटना का विवरण मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर किशोरी के पिता ने उसको डांट दिया था। बताया जा रहा है कि डांट से आहत किशोरी घर से निकलकर भिटौली क्षेत्र स्थित नारायणी नहर पहुंची और उसमें छलांग लगा दी। नहर के आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने किशोरी को नहर में कूदते देखा तो शोर मचाया। सूचना मिलते ही गांव के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ टीम को भी बु...