बरेली, मार्च 14 -- उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल का भिटौरा रेलवे स्टेशन पर माल ढुलान का सबसे बड़ा केंद्र बनेगा। यहां 56 करोड़ की लागत से लोडिंग साइट का निर्माण किया जाएगा। जहां एक साथ तीन से चार मालगाड़ियों की लोडिंग और अनलोडिंग की जा सकेगी। टेंडर प्रक्रिया के बाद अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू कराने की योजना है। रेलवे कामर्शियल विभाग के अधिकारियों का कहना हैकि कोविड काल से रेलवे ने माल ढुलान पर अधिक फोकस किया है। जिससे विभाग को बड़ा लाभ मिल रहा है। जहां कभी 20 घंटा में 15-20 मालगाड़ियों का संचालन दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग पर होता था। अब 70 से 80 मालगाड़ियां गुजरती हैं। ऐसे में नई-नई लोडिंग साइट बनाई जा रही हैं। भिटौरा रेलवे स्टेशन (फतेहगंज पश्चिमी) में गति शक्ति विभाग लोडिंग साइट बनाएगा, जो रेल मंडल की सबसे बड़ी साइट होगी। यहां एक साथ तीन-चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.