बरेली, मार्च 27 -- मीरगंज, संवाददाता। भिटौरा बहेड़ी रोड की बीएसएफ कैंपस के पास रेलवे क्रासिंग पर दो लेन के उपरिगामी पुल का निर्माण 60.69 करोड़ रुपयों की लागत से होगा। प्रदेश सरकार ने पुल निर्माण को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर 14.58 करोड़ रुपए अवमुक्त किए हैं।फतेहगंज पश्चिमी कस्बा में भिटौरा बहेड़ी रोड पर स्थित क्रासिंग संख्या 371 बी से शाही, मिर्जापुर, शीशगढ़, शेरगढ़ एवं बहेड़ी रोड से जुड़े गांवों के लोग प्रतिदिन निकलते हैं। क्रासिंग के नजदीक ही बीएसएफ का कैंपस है। क्रासिंग पर आए दिन जाम लगता है। जिससे लोग क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मांग वर्षों से कर रहे हैं। विधायक डा. डीसी वर्मा की पैरवी पर पीडब्ल्यूडी ने गत दिनों क्रासिंग पर उपरिगामी पुल निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था।प्रदेश शासन ने 6069.23 लाख रुपयों की लागत से पु...