फिरोजाबाद, फरवरी 26 -- थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव नगला चन्द्र हंस की मढ़ैया में भिखारी ने महिला के घर से झुमकी, नगदी पर हाथ साफ कर दिया। लेकिन ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पास के गांव से दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी से आभूषण, नगदी बरामद कर लिया। संगीता देवी पत्नी आराम सिंह निवासी नगला चन्द्र हंस की मढ़ैया थाना नगला खंगर के पति बाहर रहते हैं। ऐसे में पीड़िता अपने बच्चों के साथ ही रहती है। 25 फरवरी को वह घर पर अकेली थी तभी एक भिखारी भीख मांगने आया। बिखारी ने पति की गृह दशा को लेकर महिला को अपनी बातों में उलझा लिया। वह भिखारी को आटा देने के लिए घर के अंदर गई, लौटी तो भिखारी घर से भाग गया था। जब पीड़िता घर में पहुंची तो अलमारी खुली पड़ी थी। भिखारी पर्स से कुंडल, एक हजार रूपये चोरी कर भाग गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...