कन्नौज, अप्रैल 6 -- शहर के मोहल्ला कमानग्रान में सोमवार देर शाम एक हैरान करने वाली चोरी की घटना सामने आई, जहां भिखारी बनकर आई एक महिला घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मोहल्ला कमानग्रान निवासी वहीदा बेगम पत्नी स्वर्गीय जाहिर हुसैन ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार शाम मगरिब की नमाज के बाद वह अपने कमरे में बैठी थीं। इसी दौरान एक महिला और एक लड़का भीख मांगने के लिए उनके दरवाजे पर पहुंचे। वह उन्हें कुछ देने के लिए अंदर गईं, तभी मौका पाकर महिला कमरे में घुस गई और पर्स चोरी कर लिया। वहीदा बेगम जब वापस लौटीं तो कमरे में रखा डिब्बा खुला मिला और उसमें रखा पर्स गायब था। पर्स में सोने की चार चूड़ियां, एक चैन...