आरा, दिसम्बर 4 -- आरा। प्रख्यात लोक कवि भिखारी ठाकुर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने वाले बड़हरा प्रखंड के सेमरिया (केशोपुर) निवासी रामदास राही उर्फ रामदास ठाकुर का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। वे अपने पीछे दो पुत्र विजय ठाकुर व उदय ठाकुर और एक पुत्री आरती देवी को छोड़ गये हैं। छोटे पुत्र उदय ठाकुर ने केशोपुर घाट पर मुखाग्नि दी। उनके दाह संस्कार में सैकड़ों ग्रामीण सहित सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होकर अंतिम दर्शन कर नम आंखों से विदाई दी। गुरुवार को लोजपा रामविलास भोजपुर जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान उनके दाह संस्कार में केशोपुर घाट पर उपस्थित हुए और उनके पुत्र उदय ठाकुर से मिलकर शोक सांत्वना दिया। राजेश्वर पासवान ने कहा कि रामदास राही जी अपने पूरे जीवन काल में भोजपुरी के शेक्सपीयर दिवंगत भिखारी ठाकुर पर कई पुस्तकें लिख कर उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.