मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय नाई महासभा की जिला इकाई का एक शिष्टमंडल मंगलवार को जिलाध्यक्ष राजकुमार ठाकुर नंदनवंशी के नेतृत्व में पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता से गोबरसही स्थित उनके निजी आवास पर मिला। जिलाध्यक्ष ने लोक गायक भिखारी ठाकुर के गांव छपरा के कुतुबपुर को पर्यटन स्थल बनाने की मांग की। मौके पर दिग्विजय शर्मा, गरीबनाथ ठाकुर, डॉ. संजय ठाकुर, निहाल सेन, डबलू ठाकुर, रोशन कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- भिखारी ठाकुर के गांव को पर्यटन स्थल बनाने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...