पटना, दिसम्बर 29 -- डिवाइन सोशल डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन की ओर से शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर की 138वीं जयंती पर चार दिवसीय नाट्य समारोह रंगवेदिका मातृ-पितृ छाया सदन में आयोजित किया गया है। दूसरे दिन सोमवार को परिसर संस्कृतिक कार्यक्रमों की गूंज में सराबोर रहा। ज्योति सांस्कृतिक मंच की ओर से प्रोनिशा सान्याल की ओर से भारतनाट्यम तथा शाम्भवी आर्या द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। सेन्ट्रल रिसोर्ट फॉर ह्यूमन ऑर्गेनाजेशन, रांची के बैनर तले मानव कौल द्वारा लिखित नाटक का मंचन हुआ। यह नाटक मनुष्य के पहचानिक संकट और सामाजिक स्थान के संघर्षों को दर्शाता है। नाटक हमें यह बताता है कि किस तरह से एक व्यक्ति की पहचान समाज की नजर में आ जाती है और संघर्ष से पहचान खो जाती है। अमन आदर्श, प्रिंस राज,हर्ष कुमार समेत अन...