प्रमुख संवाददाता, फरवरी 25 -- कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर मां संग सो रही दो साल की बच्ची सीता का अपहरण करने के आरोपी राजू धीमर ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि दिल्ली के एक भिखारी गैंग को बेचने के लिए बच्ची का अपहरण किया था। उसकी एक भिखारी से 20 हजार रुपये में बेचने के लिए बात भी हो गई थी। यह गैंग बच्ची से भीख मंगवाने का काम करवाता। हालांकि इससे पहले ही जीआरपी और आरपीएफ ने आरोपी को बच्ची समेत पकड़ लिया। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। जालौन निवासी आरोपी राजू धीमर ने रेलवे पुलिस को यह भी बताया कि सूखे नशे का शौक पूरा करने के लिए उसने बच्ची को अगवा किया था। अपहरणकर्ता बच्ची को चादर में छिपाकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार हो गया। पीड़ित मां की शिकायत पर आरपीएफ और जीआरपी तुरंत ऐक्टिव हुईं। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.