मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 16 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के भीखनपुरा गांव में सोमवार की रात को चोरों ने एक किराना सह जेनरल स्टोर का ताला काटकर लगभग 50 हजार रुपए का सामान चुरा लिया। पीड़ित दुकानदार ने मंगलवार को थाने में शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित दुकानदार अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि अन्य दिनों की भांति सोमवार देर शाम करीब 7:30 बजे दुकान बंद कर वह घर चला गया। वही मंगलवार की सुबह 6:30 बजे जब दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान के ताले कटे देखे। अंदर जांच करने पर पता चला कि 50 हजार मूल्य का सामान चुराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...