नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने गुरुवार को स्माइल योजना के तहत कार्य कर रही सामाजिक संस्थाओं के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में भिक्षावृत्ति में संलग्न लोगों के पुनर्वास, उन्हें आजीविका से जोड़ने और समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के प्रयासों पर चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न एनजीओ ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में उन्होंने दिल्ली के कई क्षेत्रों में सर्वे कर सैकड़ों लोगों से संपर्क किया। काउंसलिंग के माध्यम से कई लोगों को भिक्षावृत्ति छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया और उनके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की गई। कई जरूरतमंदों को शेल्टर होम में ठहरने की व्यवस्था कराई गई, जबकि कुछ को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास किए गए।लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़न...