अल्मोड़ा, मई 17 -- सीएस सनवाल,भिकियासैंण। सीएससी में सैनिक संगठन भिकियासैंण के सहयोग से आर्मी हास्पिटल रानीखेत ने पूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में 107 का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 12 दंत और 37 नेत्र रोगियों की जांच हुई। यहां डॉ मेजर भरत, डॉ मेजर वानी प्रिया, डा मेजर रोहन राजपूत, सैनिक संगठन अध्यक्ष आनन्द सिंह कड़ाकोटी, राजे सिंह, मोहन सिंह, गिरधर सिंह, गोपाल सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...