अल्मोड़ा, सितम्बर 27 -- अल्मोड़ा। जिले के भिकियासैंण ब्लॉक में रिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य पद और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव जल्द होने की उम्मीद बढ़ गई है। बीडीसी सदस्य दीपक करगेती की उच्च न्यायालय में अवमानना याचिका दाखिल किए जाने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की घोषणा कर दी है। भिकियासैंण के ब्लॉक प्रमुख के निधन के बाद उपचुनाव नहीं हो पाए थे। मामले में बीडीसी सदस्य दीपक करगेती ने उच्च न्यायालय की शरण ली थी। पूर्व में सुनवाई के दौरान पंचायती राज विभाग ने न्यायालय में आश्वासन दिया था कि मानसून सीजन समाप्त होते ही चुनाव करा दिए जाएंगे। इसके बावजूद विभाग ने आचार संहिता लागू नहीं की और ना ही चुनाव को लेकर कोई आदेश जारी किए। इस पर दीपक करगेती ने 18 सितंबर को राज्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात कर न्यायालय के आदेश का हवाला दिया...