इटावा औरैया, अप्रैल 5 -- उदी, संवाददाता। थाना बढ़पुरा पुलिस ने रविवार को नए पुरा मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान दो अंतर्राज्यीय बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से भिंड से चोरी की गई एक बाइक भी बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान केशव निवासी नगला गौर थाना बढ़पुरा और आशीष जाटव निवासी ग्राम कामेत थाना बढ़पुरा के रूप में हुई है। दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं और लंबे समय से विभिन्न राज्यों में चोरी व अन्य आपराधिक वारदातों में संलिप्त रहे हैं। केशव के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जिलों के साथ-साथ मध्य प्रदेश और दिल्ली में कुल 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि आशीष जाटव पर 18 मामले दर्ज हैं। केशव थाना बढ़पुरा का हिस्ट्रीशीटर भी है, जिस पर पुलिस की पहले से नजर थी। पुलिस टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.