इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- भरथना। थाना क्षेत्र के गांव असफपुर निवासी युवक का शव मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक ईंट भट्टे के पास पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। असफपुर निवासी 25 वर्षीय अनिकेत पुत्र रघुवंश अपने माता-पिता और दो बच्चों के साथ भिंड के मुरलीपुर गांव में रहकर ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। रविवार सुबह करीब सात बजे उसका शव भट्टे के पास खड़े बबूल के पेड़ पर अंगौछे के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की खबर मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गांव असफपुर में रह रहे मृतक के दादा सियाराम और दादी ऊषा देवी ने बताया कि उनका बेटा रघुवंश, बहू सोना देवी और नाती अनिकेत अपने बच्चों अरवान और तमन्ना के साथ भिंड में रहकर काम कर...