नई दिल्ली, मई 3 -- भिंडी की सब्जी बनाते वक्त ज्यादातर महिलाएं ये 3 गलतियां दोहराती हैं। जिसकी वजह उनकी भिंडी की सब्जी नींबू और छाछ जैसी चीजों को डालने के बाद भी क्रिस्पी और अलग-अलग नहीं बनती। अगर आपके साथ ही अक्सर ऐसा होता है कि भिंडी पकाते वक्त शुरुआत में तो नहीं लसा छोड़ती लेकिन कुकिंग के आखिरी कुछ मिनट में अचानक से लसा छोड़कर चिपचिपी सी बन जाती है तो इन 3 गलतियों को दोहराना छोड़ दें। जानें कौन सी वो तीन गलतियां हैं जिन्हें अक्सर महिलाएं भिंडी की सब्जी बनाते वक्त करती हैं।भिंडी का पानी सुखाना भिंडी को जब भी बनाना हो तो ध्यान रखें कि उस पर पानी ना लगा हो। इसलिए जब भी भिंडी मार्केट से आए तो उसे एक दिन पहले से ही धोकर पानी सुखाकर रखें। ज्यादातर महिलाएं कुकिंग से कुछ देर पहले भिंडी धोती हैं, जो कि पूरी तरह गलत है। इस तरह से भिंडी धोने पर उन...