नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- बच्चे हों या बड़े, भिंडी की सब्जी लगभग सभी को खूब पसंद आती है। घी लगी हुई गरमा-गरम रोटी के साथ तो इसका स्वाद लाजवाब लगता है।खैर, भिंडी की सब्जी बनाने की रेसिपी तो सभी की अलग-अलग होती है, लेकिन एक समस्या जो हर किसी को फेस करनी पड़ती है, वो है इसका चिपचिपापन। आपने देखा होगा कि भिंडी थोड़ी सी चिपचिपी होती है, काटते हुए भी वो चिपचिपापन महसूस किया जा सकता है। अब इसे आप कितनी भी अच्छी तरह बना लो, वो चिपचिपापन रहता ही है, जिससे सब्जी का स्वाद भी अजीब लगता है। ऐसे में एक ट्रिक आपके बड़े काम आ सकती है, वो है भिंडी की सब्जी बनाते हुए जरा सी छाछ यानी मट्ठा एड करना। ये ट्रिक भिंडी का चिपचिपापन तो दूर करेगी ही, साथ में इसके कई और भी फायदे हैं। आइए जानते हैं-भिंडी की सब्जी नहीं होती चिपचिपी भिंडी में नेचुरली एक चिपचिपा पदार्थ पा...