नई दिल्ली, जून 10 -- भिंडी की सब्जी लगभग हर घर में बनाई और खाई जाती है और ये काफी फायदेमंद भी होती है। गर्मियों में भिंडी का सीजन खूब रहता है और लोग भिंडी की सूखी, मसालेदार या फिर भरवां सब्जी बनाकर खाते हैं। खाने में तो ये सब्जी काफी अच्छी लगती है लेकिन इसे काटने में काफी समय लगता है। भिंडी को काटने के लिए हर कोई कतराता है और जल्दबाजी में इसे काटने पर उंगली भी कट सकती है। ऐसे में कुछ स्मार्ट ट्रिक्स अगर आपको मालूम हो तो आप कठिन कामों को भी आसानी से कर सकते हैं। भिंडी को काटने के लिए हम आपके लिए सिंपल ट्रिक लेकर आए हैं, जिससे आप इस सब्जी को फटाफट काटकर बना सकते हैं।भिंडी को धोकर सुखाएं भिंडी ऐसी सब्जी है, जिसे धोकर नहीं रखा जा सकता वरना ये सड़ जाती है। ऐसे में जब आप इसे बनाने जा रहे हों तो पहले धोकर आधे घंटे पानी सूखने के लिए पंखे के नीचे ...