चम्पावत, जनवरी 10 -- चम्पावत। भिंगराड़ा में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग तेज हो गई है। ग्रामीणों ने गड्यूरा में डिग्री कॉलेज के लिए भूमि देने की पेशकश की है। भिंगराड़ा क्षेत्र में वर्ष 2019 में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की गई थी। चम्पावत के भिंगराड़ा के ग्रामीणों ने डिग्री कॉलेज गड्यूरा में खोलने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने डिग्री कॉलेज के लिए निशुल्क जमीन देने की बात कही है। स्थानीय निवासी शेखर जोशी, सरपंच सुनीता देवी, श्याम राम, गंगा राम, हरिमोहन मथेला, पुष्कर सिंह, राकेश कुमार, जानकी देवी, मीना देवी, शीला देवी आदि ने डीएम को लिखित में सहमति भेजी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...