भागलपुर, मई 26 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट सोमवार देर रात आए भीषण साइक्लोन ने बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर में भारी तबाही मचाई है। तेज आंधी और तूफान के कारण विश्वविद्यालय परिसर में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, परिसर में स्थित पॉली हाउस, पशुपालन विभाग और अनुसंधान बगीचों को सबसे ज्यादा क्षति पहुंची है। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई विभागों के शेड पूरी तरह उखड़ गए।​घटना के बाद कुलपति के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। नुकसान का सटीक आकलन करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा एक छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह भी पढ़ें- दिन भर उमस और गर्मी के बाद रात में तूफान के साथ बारिश, भारी नुकसान कुलपति ने बताया कि देर शाम तक कमेटी की विस्त...