भाहपुर सपहा में बनेगा वृहद गौ संरक्षण केंद्र
हरदोई, मई 26 -- पचदेवरा। भरखनी ब्लॉक क्षेत्र के भाहपुर सपहा गांव में सोमवार को 1.22 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वृहद गौ संरक्षण केंद्र का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास किया। विधायक रानू सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से प्रदेश सरकार गौवंश संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस वृहद गौ संरक्षण केंद्र के निर्माण से निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा और क्षेत्र के किसानों को अन्ना पशुओं की समस्या से राहत मिलेगी। पछोहा क्षेत्र के किसान लंबे समय से छुट्टा पशुओं से परेशान थे, लेकिन भाजपा सरकार द्वारा जगह-जगह गौशालाओं के निर्माण से समस्या काफी हद तक कम हुई है। विधायक ने भरोसा दिलाया कि न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.