गंगापार, जनवरी 25 -- स्थानीय गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज कोरांव के क्रीड़ा स्थल पर डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन, प्रयागराज के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय स्व.मृत्युंजय प्रताप सिंह स्मारक ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता रविवार को शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन जनपद की कुल 18 टीमों ने प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच भास्कर वॉलीबाल क्लब महेवा, मांडा और एमएएनवी स्कूल गुनई मेजा के बीच खेला गया। जिसमें भास्कर क्लब महेवा, मांडा ने एमएएनवी स्कूल गुनई मेजा को 25-18 व 25-21 अंकों से हराकर स्व.मृत्युंजय प्रताप सिंह स्मारक ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जीत लिया। उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मेजबान कॉलेज के प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष रुद्र नारायण बाजपेयी ने खिलाड़ियों से परिचय प्रा...