शामली, मार्च 23 -- कैराना। भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में पीएम श्री योजना के तहत मंगलवार को जनपद स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। कैराना स्थित भास्कर इंटरनेशनल स्कूल के मैदान को शामली प्रशासन द्वारा पीएम श्री योजना के अंतर्गत चयनित विद्यालयों की जनपद स्तरीय खेलकूद गतिविधियों के आयोजन हेतु चयनित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन 24 मार्च को किया जाएगा। इस दौरान खो-खो, बैडमिंटन, दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं में कक्षा 6 से 12वीं तक के चयनित विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना व प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.