लोहरदगा, दिसम्बर 20 -- लोहरदगा, संवाददाता। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय में शनिवार को अंतर विद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के नौवीं और दसवीं के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। कालेज के प्रिंसिपल विपिन कुमार दास ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से बच्चों के नेतृत्व क्षमता,आलोचनात्मक सोच आत्मविश्वास व संचार कौशल का विकास होता है। शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। भाषण प्रतियोगिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। सभी प्रतिभागियों ने अपनी कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लाभ और हानि के बारे में बताया। निर्णायक मंडली में मंजू देवी और सनोज कुमार थे। दमयंती देवी सेंचुरी फॉर एजुकेशनल नर्चर -सेंस त्रिवेणी स्कूल के प्रतिभागी प्रथम, एमब...